संविधान द्वारा केंद्र सरकार की कार्यपालिका शक्ति किसमें निहित की गई है—
- Aसंविधान
- Bराष्ट्रपति
- Cराज्यपाल
- Dप्रधानमंत्री
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) राष्ट्रपति
व्याख्या
अनुच्छेद 53(1) के अनुसार संघ की कार्यपालिका शक्ति राष्ट्रपति में निहित होगी, और वह इसका प्रयोग संविधान के अनुसार स्वयं या अपने अधीनस्थ अधिकारियों के द्वारा करेगा। इस प्रकार राष्ट्रपति भारतीय संघ का कार्यकारी प्रमुख है।