42वें संशोधन अधिनियम द्वारा भारत के संविधान में जोड़े गए 10 आदेशों को कहा जाता है–
- Aमौलिक अधिकार
- Bमौलिक कर्तव्य
- Cपंचायती राज के सिद्धांत
- Dराज्य के नीति-निदेशक तत्व
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) मौलिक कर्तव्य
व्याख्या
1976 में संवैधानिक सुधारों पर सिफारिशें देने के लिए स्वर्ण सिंह समिति बनाई गई। स्वर्ण सिंह समिति की सिफारिशों के आधार पर 42वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1976 द्वारा संविधान में भाग IV-क और उसके अंतर्गत अनुच्छेद 51-क जोड़ा गया, और संविधान में 10 मौलिक कर्तव्य शामिल किए गए। 2002 में 86वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2002 द्वारा एक नया मौलिक कर्तव्य (6–14 वर्ष के बच्चों की शिक्षा से संबंधित) जोड़ा गया। इसलिए अब मौलिक कर्तव्यों की संख्या 11 हो गई है। स्वर्ण सिंह समिति में अध्यक्ष सहित 12 सदस्य थे।