राज्य के नीति-निदेशक तत्व मौलिक अधिकारों से किस प्रकार भिन्न हैं?
- Aपूर्वोक्त केंद्र सरकार के लिए हैं और उत्तरोक्त राज्यों के लिए
- Bपूर्वोक्त संविधान का भाग नहीं हैं, जबकि उत्तरोक्त हैं
- Cनीति-निदेशक तत्व प्रवर्तनीय नहीं हैं, जबकि मौलिक अधिकार प्रवर्तनीय हैं
- Dउपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) नीति-निदेशक तत्व प्रवर्तनीय नहीं हैं, जबकि मौलिक अधिकार प्रवर्तनीय हैं
व्याख्या
राज्य के नीति-निदेशक तत्व मौलिक अधिकारों से इसलिए भिन्न हैं, क्योंकि नीति-निदेशक तत्व न्यायालय में वाद-योग्य नहीं हैं, जबकि मौलिक अधिकार न्यायालयों द्वारा प्रवर्तनीय हैं। नीति-निदेशक तत्वों का वर्णन संविधान के भाग IV में है और ये कल्याणकारी राज्य की स्थापना के लिए निर्देश हैं, जबकि भाग III में वर्णित मौलिक अधिकार व्यक्तियों को राज्य के विरुद्ध दी गई संरक्षण की गारंटी हैं।