भारतीय राजव्यवस्था PYQ 83 / 375 · मौलिक अधिकार

भारतीय संविधान में संशोधन द्वारा शिक्षा का अधिकार कब जोड़ा गया?

  1. A1 अप्रैल, 2010
  2. B1 अगस्त, 2010
  3. C1 अक्टूबर, 2010
  4. D1 दिसंबर, 2010

B.P.S.C. (CDPO) (Pre) 2018

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) 1 अप्रैल, 2010

व्याख्या

86वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2002 के द्वारा संविधान के भाग III में एक नया अनुच्छेद 21क जोड़ा गया, जिसके अंतर्गत राज्य 6–14 वर्ष के सभी बच्चों को निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा देगा। साथ ही अनुच्छेद 45 के संशोधित नीति-निदेशक तत्व के अंतर्गत राज्य सभी बच्चों के लिए 6 वर्ष की आयु पूरी होने तक प्रारंभिक बाल्यावस्था देखरेख और शिक्षा देने का प्रयास करेगा। इसी क्रम में संसद ने निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 पारित किया, जो 1 अप्रैल, 2010 से लागू हुआ।

यह प्रश्न हल करेंसभी 375 भारतीय राजव्यवस्था PYQ