निम्नलिखित में से कौन-सा एक मानव अधिकार भारत के संविधान के अंतर्गत मौलिक अधिकार भी है?
- Aसूचना का अधिकार
- Bकाम का अधिकार
- Cशिक्षा का अधिकार
- Dआवास का अधिकार
उत्तर और व्याख्या देखें
BPSC ने इस प्रश्न का कोई विकल्प सही नहीं माना (प्रश्न रद्द)।
व्याख्या
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19(1)(क) के अनुसार सभी नागरिकों को वाक् और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार है। सूचना का अधिकार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता में निहित है; इसलिए यह मौलिक अधिकार है। इसके साथ ही सूचना का अधिकार मानव अधिकार भी है। शिक्षा का अधिकार भी मौलिक अधिकार है, जो 86वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2002 द्वारा दिया गया। शिक्षा का अधिकार मानव अधिकार भी है। सूचना का अधिकार मानव अधिकारों की सार्वभौम घोषणा का भी भाग है। सर्वोच्च न्यायालय के निर्णयों के अनुसार सूचना का अधिकार अनुच्छेद 19(1)(क) में उल्लिखित वाक् और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता में निहित है, यद्यपि यह संविधान में स्पष्ट रूप से लिखा नहीं है। इस प्रकार विकल्प (a) और (c) दोनों सही हैं।