भारतीय राजव्यवस्था PYQ 79 / 375 · मौलिक अधिकार

किसके कार्यकाल में संपत्ति के अधिकार को मौलिक अधिकारों की सूची से हटाया गया?

  1. Aइंदिरा गांधी
  2. Bचरण सिंह
  3. Cराजीव गांधी
  4. Dमोरारजी देसाई

B.P.S.C. (CDPO) (Pre) 2005

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (d) मोरारजी देसाई

व्याख्या

44वें संविधान संशोधन अधिनियम (1978) के द्वारा संपत्ति के अधिकार को मौलिक अधिकार से कानूनी अधिकार में बदल दिया गया। वर्तमान में संपत्ति का अधिकार भारतीय संविधान के अनुच्छेद 300क के अंतर्गत कानूनी अधिकार के रूप में है। आपातकाल के बाद 44वें संविधान संशोधन (1978) के समय मोरारजी देसाई भारत के प्रधानमंत्री थे।

यह प्रश्न हल करेंसभी 375 भारतीय राजव्यवस्था PYQ