निम्नलिखित में से कौन-सा विषय उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय दोनों के क्षेत्राधिकार में आता है?
- Aराज्यों के बीच विवाद
- Bकेंद्र और राज्य के बीच विवाद
- Cमौलिक अधिकारों की रक्षा
- Dसंविधान के उल्लंघन से रक्षा
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) मौलिक अधिकारों की रक्षा
व्याख्या
मौलिक अधिकारों की रक्षा/प्रवर्तन ऐसा विषय है, जो सर्वोच्च न्यायालय (अनुच्छेद 32) और उच्च न्यायालयों (अनुच्छेद 226) दोनों के क्षेत्राधिकार में आता है। परंतु संविधान के मूल ढांचे की रक्षा का कार्य भी सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों दोनों के क्षेत्राधिकार में है। भारत के उच्च न्यायालयों के पास न्यायिक पुनर्विलोकन की शक्ति है, और अनुच्छेद 226 के अंतर्गत रिट क्षेत्राधिकार के द्वारा वे संविधान के उल्लंघन से जुड़े मामलों की सुनवाई कर सकते हैं तथा कानूनों और कार्यकारी आदेशों की संवैधानिकता की जांच कर सकते हैं। बिहार लोक सेवा आयोग ने विकल्प (c) को सही उत्तर माना है।