भारतीय नागरिकता प्राप्त नहीं की जा सकती –
- Aजन्म से
- Bदेशीयकरण से
- Cकिसी भूभाग के समावेशन से
- Dभारतीय बैंकों में धन जमा करके
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) भारतीय बैंकों में धन जमा करके
व्याख्या
नागरिकता अधिनियम, 1955 (समय-समय पर संशोधित) के अंतर्गत भारतीय नागरिकता इन तरीकों से प्राप्त की जा सकती है—(1) जन्म से, (2) वंश से, (3) पंजीकरण से, (4) देशीयकरण से और (5) किसी भूभाग के भारत में समावेशन से। भारतीय बैंक में धन जमा करना एक वाणिज्यिक कार्य है। यह नागरिकता प्राप्त करने का कोई तरीका नहीं है।