'विधि का शासन' या 'विधि की सर्वोच्चता' का क्या अर्थ है?
- Aसबके लिए एक विधि और सबके लिए एक न्यायपालिका
- Bसबके लिए एक विधि और सबके लिए एक राज्य
- Cसबके लिए एक राज्य और सबके लिए एक न्यायपालिका
- Dएक के लिए सभी विधियां और सबके लिए एक न्यायपालिका
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) सबके लिए एक विधि और सबके लिए एक न्यायपालिका
व्याख्या
“विधि का शासन” या “विधि की सर्वोच्चता” का अर्थ है सबके लिए एक विधि और सबके लिए एक न्याय व्यवस्था। सामान्यतः इसका आशय है कि विधि के समक्ष सभी व्यक्ति समान हैं और कोई भी विधि से ऊपर नहीं है। साथ ही राज्य धर्म, जाति, लिंग या जन्मस्थान के आधार पर किसी व्यक्ति से भेदभाव नहीं कर सकता। मौलिक अधिकारों के अंतर्गत भारतीय संविधान का अनुच्छेद 14 विधि के समक्ष समता और विधियों के समान संरक्षण का अधिकार देता है।