संसदीय शासन प्रणाली के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
- Aविधायिका न्यायपालिका के प्रति उत्तरदायी होती है
- Bविधायिका कार्यपालिका के प्रति उत्तरदायी होती है
- Cविधायिका और कार्यपालिका स्वतंत्र होती हैं
- Dराष्ट्रपति न्यायपालिका के प्रति उत्तरदायी होता है
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
व्याख्या
सामान्यतः शासन की दो प्रणालियां हैं—संसदीय और अध्यक्षीय। भारत ने ग्रेट ब्रिटेन का अनुसरण करते हुए संसदीय प्रणाली अपनाई है। संसदीय प्रणाली में विधायिका के सदस्य ही कार्यपालिका बनाते हैं, और कार्यपालिका विधायिका के प्रति उत्तरदायी होती है। कार्यपालिका पर विधायिका का नियंत्रण होता है, और न्यायपालिका कार्यपालिका तथा विधायिका दोनों के कार्यों का न्यायिक पुनर्विलोकन कर सकती है। राष्ट्रपति न्यायपालिका के प्रति उत्तरदायी नहीं होता। अतः विकल्प (e) सही उत्तर है।