आधुनिक इतिहास PYQ 162 / 636 · सामाजिक एवं धार्मिक आंदोलन

भारत में महिला आंदोलन मुख्यतः किसकी प्रेरणा से शुरू हुआ?

  1. Aपद्माबाई रानाडे
  2. Bएनी बेसेंट
  3. Cसरोजिनी नायडू
  4. Dज्योतिबा फुले

48th to 52nd B.P.S.C. (Pre) 2008

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (d) ज्योतिबा फुले

व्याख्या

दिए गए विकल्पों के अनुसार भारत में महिला आंदोलन ज्योतिबा फुले की प्रेरणा से शुरू हुआ। फुले मानते थे कि महिलाओं और दलितों के उत्थान से ही सामाजिक बुराइयां दूर हो सकती हैं। 1848 ई. में उन्होंने लड़कियों के लिए एक स्कूल खोला, जो लड़कियों के लिए भारत का पहला स्कूल था। आधुनिक भारत में महिला आंदोलन की मुख्य प्रेरणा रमाबाई रानाडे थीं। महादेव गोविंद रानाडे की पत्नी श्रीमती रमाबाई ने 'सेवा सदन' नामक संगठन की स्थापना की। यदि विकल्प (a) में रमाबाई का नाम होता, तो वही सही उत्तर होता। इसी कारण बिहार लोक सेवा आयोग ने किसी विकल्प को सही नहीं माना और प्रश्न को 'तारांकित' किया।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ