संविधान की दसवीं अनुसूची संबंधित है—
- Aभारत की राष्ट्रभाषा से
- Bअनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के क्षेत्रों के प्रशासन से
- Cन्यायिक पुनर्विलोकन से
- Dदल-बदल विरोधी कानून से
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) दल-बदल विरोधी कानून से
व्याख्या
भारतीय संविधान में 52वें संविधान संशोधन (1985) द्वारा दल-बदल के आधार पर निरर्हता से संबंधित प्रावधान दसवीं अनुसूची में जोड़े गए। इसमें पूरे समूह द्वारा दल-बदल, समूह में विभाजन और दल के अधिकृत व्यक्ति के निर्देश के विरुद्ध मतदान से संबंधित प्रावधान हैं। इसके द्वारा भारत में पहली बार राजनीतिक दलों को संवैधानिक मान्यता मिली।