टीपू सुल्तान ने अपनी राजधानी बनाई:
- Aश्रीरंगपट्टनम में
- Bमैसूर में
- Cबैंगलोर में
- Dकोयंबटूर में
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) श्रीरंगपट्टनम में
व्याख्या
टीपू सुल्तान ने श्रीरंगपट्टनम को अपनी राजधानी बनाया, और यहां फ्रांसीसी अधिकारियों ने जैकोबिन क्लब की स्थापना की (यह फ्रांस में स्थापित जैकोबिन क्लब की एक शाखा थी; टीपू ने इसका समर्थन किया और कहा जाता है कि वह इसका सदस्य भी बना)। उसने फ्रांस और मैसूर की मित्रता के प्रतीक के रूप में अपनी राजधानी में स्वतंत्रता का वृक्ष लगाया। समकालीन विदेशी राज्यों से मैत्री संबंध बनाने और अंग्रेजों के विरुद्ध उनका समर्थन पाने के लिए टीपू सुल्तान ने अरब, कुस्तुनतुनिया (आधुनिक इस्तांबुल), काबुल और मॉरीशस में अपने दूतमंडल भेजे।