भारतीय राजव्यवस्था PYQ 29 / 375 · अनुसूचियां

निम्नलिखित में से कौन-सा विषय समवर्ती सूची में है?

  1. Aकृषि
  2. Bशिक्षा
  3. Cपुलिस
  4. Dरक्षा

47th B.P.S.C. (Pre) 2005

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) शिक्षा

व्याख्या

भारतीय संविधान में संघीय ढांचे को मजबूत करने के लिए विषयों को संघ और राज्यों के बीच बांटकर संघ सूची, राज्य सूची और समवर्ती सूची में रखा गया। शिक्षा पहले राज्य सूची में थी। परंतु संघ और राज्यों दोनों के लिए इसके समान महत्व को देखते हुए संविधान (बयालीसवां संशोधन) अधिनियम, 1976 की धारा 57 द्वारा इसे समवर्ती सूची में रख दिया गया।

यह प्रश्न हल करेंसभी 375 भारतीय राजव्यवस्था PYQ