भारतीय राजव्यवस्था PYQ 23 / 375 · भारतीय संविधान के भाग और अनुच्छेद

किस अनुच्छेद/किन अनुच्छेदों के अंतर्गत अध्यक्ष सदन के किसी सदस्य को उसकी मातृभाषा में बोलने की अनुमति दे सकता है?

  1. Aअनुच्छेद 110 (1)
  2. Bअनुच्छेद 122 (2)
  3. Cअनुच्छेद 120 (1)
  4. Dदोनों

69th B.P.S.C. (Pre) 2023

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) अनुच्छेद 120 (1)

व्याख्या

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 120 (1) के अनुसार राज्य सभा का सभापति या लोक सभा का अध्यक्ष, या उस रूप में कार्य करने वाला व्यक्ति, किसी ऐसे सदस्य को, जो हिंदी या अंग्रेजी में अपनी बात पर्याप्त रूप से व्यक्त नहीं कर सकता, सदन को अपनी मातृभाषा में संबोधित करने की अनुमति दे सकता है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 375 भारतीय राजव्यवस्था PYQ