भारतीय राजव्यवस्था PYQ 17 / 375 · भारतीय संविधान के भाग और अनुच्छेद

भारतीय संविधान में हैं—

  1. A395 अनुच्छेद, 22 भाग और 12 अनुसूचियां
  2. B371 अनुच्छेद, 21 भाग और 11 अनुसूचियां
  3. C372 अनुच्छेद, 20 भाग और 7 अनुसूचियां
  4. D381 अनुच्छेद, 23 भाग और 8 अनुसूचियां

53rd to 55th B.P.S.C. (Pre) 2011

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) 395 अनुच्छेद, 22 भाग और 12 अनुसूचियां

व्याख्या

भारतीय संविधान में 470 से अधिक अनुच्छेद हैं; परंतु इनमें से कई अनुच्छेद मूल अनुच्छेदों से क, ख, ग आदि उपखंडों के रूप में जुड़े हुए हैं। संविधान के मूल पाठ में 22 भाग, 395 अनुच्छेद और 8 अनुसूचियां थीं। संशोधनों के द्वारा कुछ नए अनुच्छेद जोड़े गए और कुछ अनुच्छेद हटाए भी गए। नई अनुसूचियां भी जोड़ी गईं और उनकी संख्या 8 से बढ़कर 12 हो गई।

यह प्रश्न हल करेंसभी 375 भारतीय राजव्यवस्था PYQ