भारतीय राजव्यवस्था PYQ 10 / 375 · संविधान के स्रोत

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 में प्रयुक्त 'विधि के समक्ष समता' वाक्यांश किस देश के संविधान से लिया गया है?

  1. Aफ्रांस
  2. Bब्रिटेन
  3. Cसंयुक्त राज्य अमेरिका
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं

68th B.P.S.C. (Pre) 2023

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) ब्रिटेन

व्याख्या

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 में कहा गया है कि राज्य (भारत) अपने राज्यक्षेत्र में किसी व्यक्ति को विधि के समक्ष समता से या विधियों के समान संरक्षण से वंचित नहीं करेगा। इस प्रावधान की एक विशेषता यह है कि यह नागरिकों और विदेशियों पर समान रूप से लागू होता है। यहां “विधि के समक्ष समता” ब्रिटिश परंपरा से ली गई है (क्योंकि ब्रिटेन/ग्रेट ब्रिटेन का कोई लिखित संविधान नहीं है)। “विधियों के समान संरक्षण” की अवधारणा अमेरिकी संविधान से ली गई है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 375 भारतीय राजव्यवस्था PYQ