सूची-I का सूची-II से मिलान कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
| सूची-I (पुस्तक) | सूची-II (लेखक) |
|---|---|
| A. ऑटोबायोग्राफ़ी ऑफ़ एन अननोन इंडियन | 1. मुल्क राज आनंद |
| B. इंडिया: ए वूंडेड सिविलाइज़ेशन | 2. नीरद सी. चौधरी |
| C. कन्फ़ेशन ऑफ़ ए लवर | 3. आर. के. नारायण |
| D. द इंग्लिश टीचर | 4. वी. एस. नायपॉल |
कूट (A B C D):
- A1 3 2 4
- B2 4 1 3
- C1 4 2 3
- D2 3 1 4
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) 2 4 1 3
व्याख्या
'द ऑटोबायोग्राफ़ी ऑफ़ एन अननोन इंडियन' (1951) नीरद सी. चौधरी की है (A-2)। 'इंडिया: ए वूंडेड सिविलाइज़ेशन' (1977) वी. एस. नायपॉल की है (B-4)। 'कन्फ़ेशन ऑफ़ ए लवर' (1976) मुल्क राज आनंद की है (C-1)। 'द इंग्लिश टीचर' (1945) आर. के. नारायण की है (D-3)। अतः 2 4 1 3।