‘गुल्लक बच्चा बैंक’ कहां है?
- Aदिल्ली
- Bपटना
- Cभोपाल
- Dजयपुर
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) पटना
व्याख्या
‘गुल्लक बच्चा बैंक’ गरीब बच्चों का एक सामूहिक बैंक है, जो पटना में स्थित है। इस बैंक में 8 वर्ष से 16 वर्ष तक के बच्चों के खाते खोले जाते हैं। यहां केवल ₹10 में बच्चे का खाता खोला जा सकता है। यह बैंक बिहार सरकार के शिक्षा विभाग की संस्था ‘किलकारी बिहार बाल भवन’ के माध्यम से संचालित होता है। इस बैंक का संचालन बच्चे स्वयं करते हैं।