बिहार में पहली एकीकृत जांच चौकी कब स्थापित की गई?
- A2012
- B2014
- C2018
- D2020
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) 2018
व्याख्या
बिहार में पहली एकीकृत जांच चौकी 7 अप्रैल, 2018 को स्थापित की गई। अगस्त, 2009 में भारत सरकार ने विदेश मंत्रालय के माध्यम से नेपाल के बीरगंज और विराटनगर में निर्माण के लिए वित्तीय सहायता देने की स्वीकृति दी। बीरगंज (रक्सौल–बीरगंज) की इस एकीकृत जांच चौकी का उद्घाटन 7 अप्रैल, 2018 को भारत और नेपाल के प्रधानमंत्रियों ने संयुक्त रूप से किया, जबकि विराटनगर (जोगबनी–विराटनगर) एकीकृत जांच चौकी का उद्घाटन 21 जनवरी, 2020 को हुआ।