बिहार के निम्नलिखित में से किस व्यक्ति को भारत रत्न से सम्मानित किया गया है?
- Aराजेंद्र प्रसाद
- Bनीतीश कुमार
- Cकर्पूरी ठाकुर
- Dरामविलास पासवान
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) राजेंद्र प्रसाद
व्याख्या
प्रश्न के समय के संदर्भ में विकल्प (a) सही उत्तर था। भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को 1962 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जन्म 3 दिसंबर, 1884 को बिहार के सीवान जिले (तत्कालीन सारण) के जीरादेई गांव में हुआ था। लोग उन्हें स्नेह से “राजेंद्र बाबू” कहते थे। उनके पिता का नाम महादेव सहाय और माता का नाम कमलेश्वरी देवी था। 2024 में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भी भारत रत्न से सम्मानित किया गया। इसलिए वर्तमान संदर्भ में विकल्प (e) सही उत्तर होगा।