26 जनवरी, 2021 को बिहार के किस व्यक्ति को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया?
- Aमृदुला सिन्हा
- Bरामविलास पासवान (मरणोपरांत)
- Cरामचंद्र देवी
- Dरामचंद्र मांझी
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
उत्तर और व्याख्या देखें
BPSC ने इस प्रश्न का कोई विकल्प सही नहीं माना (प्रश्न रद्द)।
व्याख्या
25 जनवरी, 2021 को घोषणा की गई कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार उनके पुत्र चिराग पासवान ने 9 नवंबर, 2021 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में प्राप्त किया। ध्यान रहे कि 8 अक्टूबर, 2020 को हृदय संबंधी बीमारी के कारण उनका निधन हो गया था। वे नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री थे। रामविलास पासवान पहली बार 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर हाजीपुर से लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे। नोट- पद्म पुरस्कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या, अर्थात 25 जनवरी को होती है। इसलिए दिए गए प्रश्न में 26 जनवरी, 2021 का उल्लेख गलत है। इसके स्थान पर 25 जनवरी, 2021 होना चाहिए।