सामान्य मानसिक योग्यता PYQ 191 / 391 · क्षेत्रफल और परिमाप

एक कमरा 18 मीटर लंबा है। उसके फर्श को 75 सेमी चौड़े कालीन से ढकने में ₹4.50 प्रति मीटर की दर से ₹810 खर्च होते हैं। कमरे की चौड़ाई है:

  1. A7 मीटर
  2. B7.5 मीटर
  3. C8 मीटर
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं

B.P.S.C. Teacher (11th-12th) 26.08.2023

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) 7.5 मीटर

व्याख्या

कालीन की लंबाई 810 ÷ 4.50 = 180 मी. है। इसका क्षेत्रफल 180 × 0.75 = 135 मी.² है, जो फर्श का क्षेत्रफल है। चौड़ाई 135 ÷ 18 = 7.5 मी. है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 391 सामान्य मानसिक योग्यता PYQ