एक समचतुर्भुज का परिमाप 52 मी. और उसका छोटा विकर्ण 10 मी. है। बड़े विकर्ण की लंबाई है:
- A12 मी.
- B18 मी.
- C10 मी.
- D24 मी.
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) 24 मी.
व्याख्या
प्रत्येक भुजा 52/4 = 13 मी. है। छोटे विकर्ण का आधा 5 मी. है। बड़े विकर्ण का आधा √(13² − 5²) = √144 = 12 मी. है, अतः बड़ा विकर्ण 24 मी. है।