बिहार विशेष PYQ 532 / 603 · उद्योग एवं कारखाने

नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें से एक अभिकथन (A) और दूसरा कारण (R) है। दोनों को ध्यान से पढ़िए अभिकथन (A) : दक्षिण बिहार उत्तर बिहार से अधिक विकसित है। कारण (R) : दक्षिण बिहार में उद्योग विकसित हुए हैं। उपर्युक्त दोनों कथनों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?

  1. A(A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है
  2. B(A) और (R) दोनों सही हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
  3. C(A) सही है, परंतु (R) गलत है
  4. D(A) गलत है, परंतु (R) सही है

40th B.P.S.C. (Pre) 1995

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (d) (A) गलत है, परंतु (R) सही है

व्याख्या

वर्तमान में दक्षिण बिहार उत्तर बिहार से अधिक विकसित है, परंतु वर्ष 2000 से पहले दक्षिण बिहार (अर्थात वर्तमान झारखंड) उत्तर बिहार से कम विकसित था। दक्षिणी बिहार का अल्पविकास ही अलग झारखंड राज्य के निर्माण का मुख्य मुद्दा था। तत्कालीन दक्षिण बिहार खनिज-समृद्ध क्षेत्र था, इसलिए वहां खनिज-आधारित उद्योग अपेक्षाकृत अधिक विकसित हुए। जमशेदपुर, धनबाद और बोकारो तत्कालीन दक्षिण बिहार के प्रमुख औद्योगिक नगर थे।

यह प्रश्न हल करेंसभी 603 बिहार विशेष PYQ