किसी संख्या को 114 से भाग देने पर शेषफल 21 आता है। यदि उसी संख्या को 19 से भाग दिया जाए, तो शेषफल है:
- A3
- B4
- C2
- D1
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) 2
व्याख्या
संख्या 114k + 21 है। चूँकि 114 = 19 × 6, भाग 114k, 19 से विभाज्य है, अतः शेषफल केवल 21 से आता है। 21 ÷ 19 का शेषफल 2 है।