राजा राममोहन राय ने ब्रह्म समाज की स्थापना की:
- A1816 ई. में
- B1820 ई. में
- C1828 ई. में
- D1830 ई. में
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) 1828 ई. में
व्याख्या
राजा राममोहन राय ने 20 अगस्त, 1828 को 'ब्रह्म सभा' के नाम से एक नए समाज की स्थापना की, जो आगे चलकर 'ब्रह्म समाज' कहलाया। इस समाज ने मूर्तिपूजा का विरोध किया और एक ब्रह्म की उपासना का उपदेश दिया। यह ईश्वर की एकता में विश्वास करने वाले और मूर्तिपूजा से दूर रहने वाले लोगों का समूह था। ब्रह्म समाज में सामाजिक रीति-रिवाजों और धार्मिक कर्मकांडों को अधिक महत्व नहीं दिया जाता था। इसने रंग, जाति या मत का विचार किए बिना सभी मनुष्यों से प्रेम पर बल दिया और मानवता की सेवा को जीवन का सर्वोच्च मार्ग बताया। अतः विकल्प (c) सही है।