आधुनिक इतिहास PYQ 147 / 636 · सामाजिक एवं धार्मिक आंदोलन

निम्नलिखित में से 'आत्मीय सभा' के संस्थापक कौन थे?

  1. Aराजा राममोहन राय
  2. Bस्वामी दयानंद सरस्वती
  3. Cस्वामी विवेकानंद
  4. Dअरविंद घोष

41st B.P.S.C. (Pre) 1996

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) राजा राममोहन राय

व्याख्या

हिंदू धर्म के एकेश्वरवादी आदर्शों के प्रचार के लिए राजा राममोहन राय ने अपने युवा समर्थकों की सहायता से 1815 ई. में 'आत्मीय सभा' की स्थापना की। उन्होंने मूर्तिपूजा की आलोचना की और प्रमाण सहित तर्क दिया कि हिंदुओं के सभी प्राचीन मूल धर्मग्रंथ एक ब्रह्म का उपदेश देते हैं। इसके समर्थन में उन्होंने वेदांत सूत्र, वेदांत सार आदि वेदांत ग्रंथों और पांच प्रमुख उपनिषदों का बांग्ला में अनुवाद किया।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ