बिहार विशेष PYQ 492 / 603 · परिवहन व्यवस्था

सूची-I (राष्ट्रीय राजमार्गों की विशेषताएं) को सूची-II (राष्ट्रीय राजमार्गों की संख्या) से सुमेलित कीजिए:

सूची-I (राष्ट्रीय राजमार्गों की विशेषताएं)सूची-II (राष्ट्रीय राजमार्गों की संख्या)
A. बिहार से होकर गुजरने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग1. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 12
B. बिहार से होकर न गुजरने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग2. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 87
C. बिहार में सबसे अधिक लंबाई वाला राष्ट्रीय राजमार्ग3. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2
D. बिहार को सेवा न देने वाला प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग4. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए (क्रम A B C D):

  1. A3 1 4 2
  2. B4 2 3 1
  3. C1 3 2 4
  4. D2 4 1 3

47th B.P.S.C. (Pre) 2005

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) 3 1 4 2

व्याख्या

प्रश्न के समय राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 87 का मुख्य खंड रामपुर (उत्तर प्रदेश) को ज्योलीकोट (उत्तराखंड) से और राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 12 जबलपुर (मध्य प्रदेश) को जयपुर (राजस्थान) से जोड़ता था— ये बिहार से होकर नहीं गुजरते थे। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 भी बिहार से होकर गुजरता था, परंतु इसकी लंबाई 202 किमी. थी, जबकि वर्तमान में बिहार से होकर गुजरने वाला सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 (पूर्व–पश्चिम/E.W.) है, जिसकी लंबाई 487 किमी. है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 603 बिहार विशेष PYQ