भारतीय मानसून के पूर्वानुमान के समय कभी-कभी समाचारों में आने वाले 'हिंद महासागर द्विध्रुव (IOD)' के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- 1. IOD परिघटना की विशेषता उष्णकटिबंधीय पश्चिमी हिंद महासागर और उष्णकटिबंधीय पूर्वी प्रशांत महासागर के बीच समुद्र सतह तापमान का अंतर है।
- 2. IOD परिघटना मानसून पर एल नीनो के प्रभाव को प्रभावित कर सकती है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
- Aकेवल 1
- Bकेवल 2
- C1 और 2 दोनों
- Dन तो 1, न ही 2
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) केवल 2
व्याख्या
हिंद महासागर द्विध्रुव उष्णकटिबंधीय हिंद महासागर के पश्चिमी और पूर्वी भागों के बीच समुद्र सतह तापमान का अंतर है, प्रशांत का नहीं (1 गलत)। धनात्मक IOD में पश्चिमी हिंद महासागर अधिक गर्म होता है, जो मानसून की सहायता करता है और एल नीनो के सुखाने वाले प्रभाव की भरपाई कर सकता है, जैसा 1997 और 2019 में हुआ (2 सही)। अतः केवल 2।