कुछ वैज्ञानिक निम्नलिखित में से किसके संदर्भ में पक्षाभ मेघ विरलन तकनीक और समतापमंडल में सल्फेट वायुविलय के अंतःक्षेपण के उपयोग का सुझाव देते हैं?
- Aकुछ क्षेत्रों में कृत्रिम वर्षा कराना
- Bउष्णकटिबंधीय चक्रवातों की आवृत्ति और तीव्रता घटाना
- Cपृथ्वी पर सौर पवन के प्रतिकूल प्रभाव घटाना
- Dवैश्विक तापन घटाना
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) वैश्विक तापन घटाना
व्याख्या
दोनों भू-अभियांत्रिकी के विचार हैं, वैश्विक तापन के विरुद्ध। पक्षाभ मेघों के विरलन से पृथ्वी की अधिक ऊष्मा अंतरिक्ष में निकल सकेगी, क्योंकि ये ऊँचे बादल ऊष्मा रोकते हैं। समतापमंडल में सल्फेट वायुविलय डालने से कुछ सूर्य-प्रकाश अंतरिक्ष में लौट जाएगा, जैसा बड़े ज्वालामुखी विस्फोट करते हैं: 1991 के पिनाटुबो विस्फोट ने पृथ्वी को एक-दो वर्ष के लिए लगभग 0.5 °C ठंडा किया।