बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों की कुल लंबाई है –
- A1913 किमी.
- B1988 किमी.
- C1313 किमी.
- D1371 किमी.
उत्तर और व्याख्या देखें
BPSC ने इस प्रश्न का कोई विकल्प सही नहीं माना (प्रश्न रद्द)।
व्याख्या
बिहार आर्थिक सर्वेक्षण, 2015–16 के अनुसार बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई 2001 के 3410 किमी. से बढ़कर 2015 में 4595 किमी. हो गई। बिहार आर्थिक सर्वेक्षण, 2024–25 (सितंबर, 2024 की स्थिति) के अनुसार बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों की कुल लंबाई 6130 किमी. है, जबकि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी वार्षिक रिपोर्ट, 2024–25 के अनुसार 31 दिसंबर, 2024 तक बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई 6132 किमी. थी।
This explanation is carried over from question 1 of this topic, which the book cross-references.