सूक्ष्म सिंचाई के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- 1. उर्वरक/पोषक तत्व की हानि घटाई जा सकती है।
- 2. यह शुष्क भूमि खेती में सिंचाई का एकमात्र साधन है।
- 3. खेती के कुछ क्षेत्रों में भूजल स्तर के गिरने पर रोक लगाई जा सकती है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
- Aकेवल 1
- Bकेवल 2 और 3
- Cकेवल 1 और 3
- D1, 2 और 3
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) केवल 1 और 3
व्याख्या
सूक्ष्म सिंचाई (टपक और फुहार) जल में उर्वरक मिलाकर सीधे जड़ों तक पहुँचा सकती है, इसलिए कम हानि होती है (1), और यह कम जल लेती है, जिससे गिरते जल स्तर पर रोक लगती है (3)। शुष्क भूमि खेती मुख्यतः वर्षा और नमी संरक्षण पर निर्भर है; सूक्ष्म सिंचाई इसका एकमात्र साधन नहीं है (2 गलत)। अतः केवल 1 और 3।