कृषि में नाइट्रोजनी उर्वरक के अत्यधिक/अनुचित प्रयोग का क्या प्रभाव हो सकता है?
- 1. मृदा में नाइट्रोजन-स्थिरीकरण करने वाले सूक्ष्मजीवों का प्रचुरोद्भवन हो सकता है।
- 2. मृदा की अम्लता में वृद्धि हो सकती है।
- 3. भूजल में नाइट्रेट का निक्षालन हो सकता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
- Aकेवल 1 और 3
- Bकेवल 2
- Cकेवल 2 और 3
- D1, 2 और 3
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) केवल 2 और 3
व्याख्या
उर्वरक की भरपूर नाइट्रोजन नाइट्रोजन-स्थिरीकारक सूक्ष्मजीवों को कोई लाभ नहीं देती, इसलिए वे बढ़ने के बजाय घटते हैं (1 गलत)। अमोनियम उर्वरक परिवर्तित होते समय मृदा को अधिक अम्लीय बनाते हैं (2), और अतिरिक्त नाइट्रेट बहकर भूजल में पहुँचता है (3)। अतः केवल 2 और 3।