भारत में जैविक खेती के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- 1. 'जैविक उत्पादन का राष्ट्रीय कार्यक्रम' (NPOP) केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के दिशानिर्देशों और निर्देशों के अंतर्गत संचालित होता है।
- 2. 'कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण' (APEDA) NPOP के कार्यान्वयन के लिए सचिवालय के रूप में कार्य करता है।
- 3. सिक्किम भारत का पहला पूर्णतः जैविक राज्य बन गया है।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- Aकेवल 1 और 2
- Bकेवल 2 और 3
- Cकेवल 3
- D1, 2 और 3
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) केवल 2 और 3
व्याख्या
NPOP (2001) वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय चलाता है, ग्रामीण विकास मंत्रालय नहीं (1 गलत)। APEDA इसका सचिवालय है (2 सही)। सिक्किम को 2016 में भारत का पहला पूर्णतः जैविक राज्य घोषित किया गया (3 सही)। अतः केवल 2 और 3।