पाटलिपुत्र में स्थित चंद्रगुप्त का महल मुख्यतः किससे बना है –
- Aईंटों से
- Bपत्थरों से
- Cलकड़ी से
- Dमिट्टी से
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) लकड़ी से
व्याख्या
बिहार में पटना (पाटलिपुत्र) के निकट बुलंदीबाग और कुम्हरार में हुए उत्खनन से मौर्य काल की विशाल लकड़ी की इमारतों के अवशेष मिले हैं। इन्हें प्रकाश में लाने का श्रेय श्री स्पूनर को जाता है। बुलंदीबाग से नगर की किलेबंदी के अवशेष मिले, जबकि कुम्हरार से राजमहल के अवशेष मिले।