पर्यावरण PYQ 220 / 352 · भारत का पर्यावरण संरक्षण

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  • 1. भारतीय जीव-जंतु कल्याण बोर्ड पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 के अंतर्गत स्थापित है।
  • 2. राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण एक सांविधिक निकाय है।
  • 3. राष्ट्रीय गंगा नदी बेसिन प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रधानमंत्री हैं।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. Aकेवल 1
  2. Bकेवल 2 और 3
  3. Cकेवल 2
  4. D1, 2 और 3

UPSC (Pre) 2014

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) केवल 2 और 3

व्याख्या

जीव-जंतु कल्याण बोर्ड 1962 में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 के अंतर्गत बना (1 गलत)। NTCA वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम के 2006 के संशोधन से बना, इसलिए यह सांविधिक है (2 सही)। NGRBA के अध्यक्ष प्रधानमंत्री थे (3 सही)। अतः केवल 2 और 3।

यह प्रश्न हल करेंसभी 352 पर्यावरण PYQ