निम्नलिखित में से कौन-सा/से भारत सरकार के 'हरित भारत मिशन' के उद्देश्य का सबसे अच्छा वर्णन करता है/करते हैं?
- 1. पर्यावरणीय लाभों और लागतों को केंद्र और राज्य बजटों में शामिल करके 'हरित लेखांकन' लागू करना
- 2. भविष्य में सभी के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए द्वितीय हरित क्रांति आरंभ करना
- 3. वन आवरण को पुनःस्थापित करना और बढ़ाना तथा अनुकूलन और शमन उपायों के मेल से जलवायु परिवर्तन का सामना करना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
- Aकेवल 1
- Bकेवल 2 और 3
- Cकेवल 3
- D1, 2 और 3
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) केवल 3
व्याख्या
हरित भारत मिशन जलवायु परिवर्तन पर राष्ट्रीय कार्य योजना के आठ मिशनों में से एक है। इसका लक्ष्य वन आवरण की रक्षा, पुनःस्थापना और वृद्धि करना और अनुकूलन तथा शमन, दोनों से जलवायु परिवर्तन का सामना करना है। इसका हरित लेखांकन या कृषि उत्पादन से कोई संबंध नहीं है। अतः केवल 3।