निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- 1. क़ानून के अनुसार, प्रतिपूरक वनरोपण निधि प्रबंधन और योजना प्राधिकरण राष्ट्रीय और राज्य, दोनों स्तरों पर विद्यमान है।
- 2. प्रतिपूरक वनरोपण निधि अधिनियम, 2016 के अंतर्गत चलाए जाने वाले प्रतिपूरक वनरोपण कार्यक्रमों में जनभागीदारी अनिवार्य है।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- Aकेवल 1
- Bकेवल 2
- C1 और 2 दोनों
- Dन तो 1, न ही 2
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) केवल 1
व्याख्या
प्रतिपूरक वनरोपण निधि अधिनियम, 2016 ने अन्य उपयोगों के लिए दी गई वन भूमि के बदले मिले धन के प्रबंधन हेतु राष्ट्रीय स्तर पर और हर राज्य में CAMPA प्राधिकरण बनाए (1 सही)। अधिनियम वृक्षारोपण में जनभागीदारी अनिवार्य नहीं करता (2 गलत)। अतः केवल 1।