निम्नलिखित में से कौन-से संरक्षित क्षेत्र कावेरी बेसिन में स्थित हैं?
- 1. नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान
- 2. पापिकोंडा राष्ट्रीय उद्यान
- 3. सत्यमंगलम बाघ आरक्षित क्षेत्र
- 4. वायनाड वन्यजीव अभयारण्य
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
- Aकेवल 1 और 2
- Bकेवल 3 और 4
- Cकेवल 1, 3 और 4
- D1, 2, 3 और 4
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) केवल 1, 3 और 4
व्याख्या
नागरहोल (कर्नाटक), सत्यमंगलम (तमिलनाडु) और वायनाड (केरल) का जल कावेरी और उसकी काबिनी तथा भवानी जैसी सहायक नदियों में जाता है। आंध्र प्रदेश का पापिकोंडा गोदावरी पर है। अतः केवल 1, 3 और 4।