पर्यावरण PYQ 308 / 352 · कृषि और पर्यावरण

व्यापक धान की खेती के कारण कुछ क्षेत्र भूमंडलीय तापन में योगदान दे रहे हो सकते हैं। इसका/इसके संभावित कारण क्या है/हैं?

  • 1. धान की खेती से जुड़ी अवायवीय दशाएँ मीथेन का उत्सर्जन कराती हैं।
  • 2. नाइट्रोजन-आधारित उर्वरकों के प्रयोग पर खेती वाली मृदा से नाइट्रस ऑक्साइड उत्सर्जित होती है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. Aकेवल 1
  2. Bकेवल 2
  3. C1 और 2 दोनों
  4. Dन तो 1, न ही 2

UPSC (Pre) 2010

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) 1 और 2 दोनों

व्याख्या

जलमग्न धान के खेतों में बिना ऑक्सीजन के काम करने वाले जीवाणु मीथेन बनाते हैं (1)। मृदा के सूक्ष्मजीव कुछ नाइट्रोजन उर्वरक को नाइट्रस ऑक्साइड में बदल देते हैं (2)। दोनों प्रबल ग्रीनहाउस गैसें हैं। अतः दोनों।

यह प्रश्न हल करेंसभी 352 पर्यावरण PYQ