नीला कार्बन क्या है?
- Aमहासागरों और तटीय पारितंत्रों द्वारा ग्रहण किया गया कार्बन
- Bवन जैवभार और कृषि मृदाओं में प्रच्छादित कार्बन
- Cपेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस में निहित कार्बन
- Dवायुमंडल में उपस्थित कार्बन
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) महासागरों और तटीय पारितंत्रों द्वारा ग्रहण किया गया कार्बन
व्याख्या
नीला कार्बन तटीय और महासागरीय पारितंत्रों, मुख्यतः मैंग्रोव, समुद्री घास के मैदानों और लवणीय दलदलों, द्वारा संचित कार्बन है। ये अपनी जलमग्न मृदा में सदियों तक कार्बन बाँधे रखते हैं और प्रति हेक्टेयर अधिकांश स्थलीय वनों से अधिक कार्बन संचित करते हैं।