पुराने और प्रयुक्त कंप्यूटरों या उनके पुर्ज़ों के अनुचित/अंधाधुंध निपटान से निम्नलिखित में से कौन-से ई-अपशिष्ट के रूप में पर्यावरण में मुक्त होते हैं?
- 1. बेरिलियम
- 2. कैडमियम
- 3. क्रोमियम
- 4. हेप्टाक्लोर
- 5. पारा
- 6. सीसा
- 7. प्लूटोनियम
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
- Aकेवल 1, 3, 4, 6 और 7
- Bकेवल 1, 2, 3, 5 और 6
- Cकेवल 2, 4, 5 और 7
- D1, 2, 3, 4, 5, 6 और 7
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) केवल 1, 2, 3, 5 और 6
व्याख्या
कंप्यूटरों में बेरिलियम (संयोजक), कैडमियम (बैटरी, चिप), क्रोमियम (परत), पारा (स्विच, पुरानी स्क्रीन) और सीसा (टाँका, पुराने CRT मॉनिटर) होते हैं। हेप्टाक्लोर एक पीड़कनाशी है और प्लूटोनियम नाभिकीय ईंधन; इनमें से कोई कंप्यूटर में नहीं होता। अतः केवल 1, 2, 3, 5 और 6।