कोयले को ईंधन के रूप में प्रयोग करने वाले विद्युत संयंत्रों से उत्पन्न 'फ़्लाई ऐश' के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- 1. फ़्लाई ऐश का प्रयोग भवन-निर्माण के लिए ईंटों के उत्पादन में हो सकता है।
- 2. फ़्लाई ऐश का प्रयोग कंक्रीट में पोर्टलैंड सीमेंट के कुछ अंश के स्थान पर हो सकता है।
- 3. फ़्लाई ऐश केवल सिलिकॉन डाइऑक्साइड और कैल्शियम ऑक्साइड से बनी है और इसमें कोई विषैला तत्व नहीं होता।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
- A1 और 2
- Bकेवल 2
- C1 और 3
- Dकेवल 3
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) 1 और 2
व्याख्या
फ़्लाई ऐश से ईंटें बनती हैं (1) और यह कंक्रीट में सीमेंट का कुछ भाग बदलती है (2)। यह मुख्यतः सिलिका, एलुमिना, आयरन ऑक्साइड और चूना है, किंतु इसमें आर्सेनिक, सीसा और पारा जैसे विषैले तत्वों के अंश भी होते हैं (3 गलत)। अतः 1 और 2।