हमारे देश के नगरों में, वायु गुणवत्ता सूचकांक का मान निकालने में सामान्यतः निम्नलिखित में से किन वायुमंडलीय गैसों पर विचार किया जाता है?
- 1. कार्बन डाइऑक्साइड
- 2. कार्बन मोनोऑक्साइड
- 3. नाइट्रोजन डाइऑक्साइड
- 4. सल्फ़र डाइऑक्साइड
- 5. मीथेन
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
- Aकेवल 1, 2 और 3
- Bकेवल 2, 3 और 4
- Cकेवल 1, 4 और 5
- D1, 2, 3, 4 और 5
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) केवल 2, 3 और 4
व्याख्या
भारत का वायु गुणवत्ता सूचकांक आठ प्रदूषकों का प्रयोग करता है: PM10, PM2.5, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड, सल्फ़र डाइऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड, ओज़ोन, अमोनिया और सीसा। कार्बन डाइऑक्साइड और मीथेन ग्रीनहाउस गैसें हैं, AQI प्रदूषक नहीं। अतः केवल 2, 3 और 4।