बिहार की कौन-सी नदी अपना मार्ग बदलने के लिए जानी जाती है?
- Aकोसी
- Bगंडक
- Cपुनपुन
- Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) कोसी
व्याख्या
कोसी नदी अपने मार्ग में निरंतर परिवर्तन के लिए जानी जाती है। कोसी तीन नदियों—सुन कोसी, अरुण कोसी और तामुर कोसी—के संगम से बनती है। ये सभी नदियां नेपाल और तिब्बत के हिमालयी क्षेत्र से निकलती हैं। कोसी का मूल नाम कौशिकी है। मार्ग बदलने की प्रवृत्ति के कारण इसे ‘बिहार का शोक’ कहा जाता है। यह कुरसेला (कटिहार) के निकट गंगा से मिलती है।