पर्यावरण PYQ 92 / 352 · भारत में जैव-विविधता

निम्नलिखित में से तीन मानदंडों ने पश्चिमी घाट-श्रीलंका और इंडो-बर्मा क्षेत्रों को जैव-विविधता हॉटस्पॉट के रूप में मान्यता दिलाने में योगदान दिया है:

  • 1. जातीय समृद्धि
  • 2. वनस्पति घनत्व
  • 3. स्थानिकता
  • 4. नृजातीय-वानस्पतिक महत्त्व
  • 5. ख़तरे का बोध
  • 6. गर्म और आर्द्र दशाओं के प्रति वनस्पतिजात और प्राणिजात का अनुकूलन

इस संदर्भ में उपर्युक्त में से कौन-से तीन सही मानदंड हैं?

  1. A1, 2 और 6
  2. B2, 4 और 6
  3. C1, 3 और 5
  4. D3, 4 और 6

UPSC (Pre) 2011

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) 1, 3 और 5

व्याख्या

जैव-विविधता हॉटस्पॉट (नॉर्मन मायर्स, कंज़र्वेशन इंटरनेशनल) में कम से कम 1,500 स्थानिक संवहनी पौधे होने चाहिए और उसकी मूल वनस्पति का कम से कम 70% नष्ट हो चुका होना चाहिए, अर्थात वह संकट में हो। हॉटस्पॉट जातियों में भी समृद्ध होते हैं। अतः जातीय समृद्धि, स्थानिकता और ख़तरा: 1, 3 और 5।

यह प्रश्न हल करेंसभी 352 पर्यावरण PYQ