यदि किसी कारण किसी महासागर के पादपप्लवक पूर्णतः नष्ट हो जाएँ, तो क्या होगा?
- 1. कार्बन सिंक के रूप में महासागर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
- 2. महासागर की खाद्य शृंखलाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
- 3. महासागरीय जल का घनत्व भारी रूप से घट जाएगा।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
- Aकेवल 1 और 2
- Bकेवल 2
- Cकेवल 3
- D1, 2 और 3
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) केवल 1 और 2
व्याख्या
पादपप्लवक प्रकाश-संश्लेषण से कार्बन डाइऑक्साइड ग्रहण करते हैं और कार्बन को गहरे समुद्र तक भेजते हैं, इसलिए महासागर कार्बन सिंक के रूप में कमज़ोर होगा (1)। ये लगभग हर समुद्री खाद्य शृंखला का आधार हैं (2)। समुद्री जल का घनत्व ताप और लवण पर निर्भर है, प्लवक पर नहीं (3 गलत)। अतः केवल 1 और 2।