भारत में पाए जाने वाले स्तनधारी 'डूगोंग' के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- 1. यह एक शाकाहारी समुद्री जंतु है।
- 2. यह भारत के पूरे तट पर पाया जाता है।
- 3. इसे वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची I के अंतर्गत विधिक संरक्षण प्राप्त है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
- A1 और 2
- Bकेवल 2
- C1 और 3
- Dकेवल 3
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) 1 और 3
व्याख्या
डूगोंग (समुद्री गाय) समुद्री घास चरता है (1 सही)। भारत में यह केवल मन्नार की खाड़ी, पाक खाड़ी, कच्छ की खाड़ी और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में बचा है, पूरे तट पर नहीं (2 गलत)। इसे अनुसूची I का सर्वोच्च संरक्षण प्राप्त है (3 सही)। अतः 1 और 3।