गंडक नदी का दूसरा नाम है—
- Aपुनपुन
- Bबूढ़ी गंडक
- Cमहानंदा
- Dनारायणी
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) नारायणी
व्याख्या
दिए गए विकल्पों में से गंडक नदी का दूसरा नाम “नारायणी” है। इसका एक अन्य नाम “शालिग्रामी” भी है। उल्लेखनीय है कि गंडक नदी नेपाल हिमालय से निकलती है और पहलेजा घाट के निकट गंगा से मिलती है। गंडक नदी की 7 मुख्य सहायक नदियां हैं—त्रिशूली, बूढ़ी गंडक, सेती, दरौदी, मादी, काली गंडक और मर्स्यांगदी।